फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   1597 Corona warriors protected in 25 booths

25 बूथों पर 1597 कोरोना योद्धा हुए प्रतिरक्षित

Sat, 23 Jan 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
1597 Corona warriors protected in 25 booths
25 बूथों पर 1597 कोरोना योद्धा हुए प्रतिरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल सहित जिले में कुल 25 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। 2499 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 1597 कोरोना योद्धाओं को प्रतिरक्षित किया गया। जिला मुख्यालय पर तीन बूथ बनाए गए। इनमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और चंदक पीएचसी का बूथ हौसला पोषण केंद्र पर बनाया गया। प्रत्येक पर 100 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य था। डीएम और सीएमओ ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।
कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को दूसरी बार जिले में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा स्वास्थ्यकर्मियों को जनपद में सीरम इंस्टीट्यूट पुणे द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज दी गई। अब इन्हें दूसरी खुराक 28 दिन बाद 19 फरवरी को दी जाएगी। सुबह लगभग साढ़े दस बजे सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने तीनों बूथों का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के बूथ पर पहला टीका चीफ फार्मेसिस्ट आनंद प्रकाश, महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स रंजना सिंह और चंदक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए हौसला पोषण केंद्र में बनाए गए बूथ पर डाटा एंट्री ऑपरेटर पीयूष श्रीवास्तव को पहला टीका लगा।
विज्ञापन

दूसरी डोज के लिए दे दी 21 फरवरी की तारीख
जिला महिला अस्पताल में बने बूथ पर स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से भारी चूक हुई। इन कोरोना योद्धाओं को दूसरी डोज ठीक 28 दिन बाद 19 फरवरी को लगनी है। मगर महिला अस्पताल के बूथ पर टीका लगवाने वालों के कार्ड पर 21 फरवरी की तारीख डाल दी गई। दोपहर लगभग दो बजे तक यह सिलसिला जारी रहा। अमर उजाला ने कर्मचारियों के कार्ड देखे तो इसका पता चला। इसके बाद कॉल कर उन कर्मचारियों को 19 फरवरी की तारीख बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विशेषज्ञ चिकित्सकों का हुआ टीकाकरण
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीएस रावत, जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. मनोज कुमार सेन, डॉ. रजनीश कुमार शर्मा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बीआर त्यागी, फिजीशियन डॉ. राधेश्याम वर्मा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार रस्तौगी, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संजय कुमार, डॉ. याघवेंद्र सिंह, डब्लूएचओ की सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. नूपुर गर्ग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. मुजीब चौधरी, यूनिसेफ के डीएमसी प्रवीन कुमार, जिला कोल्ड चेन मैनेजर राजीव कुमार, डॉ. रामकुमार, डॉ. प्रेमप्रकाश, अनल प्रकाश रावत, टीबी यूनिट के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक नकुल कुमार, मोहम्मद राशिद, एक्सरे टेक्नीशियन कौसर अता फारुकी, अरविंद कुमार, मधु कश्यप, हिमांशु श्रीवास्तव, राजपाल सिंह आदि को पहली खुराक देकर प्रतिरक्षित किया गया।

इन्हें नहीं लगाया कोरोना रोधी टीका
जिला अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ ओमप्रकाश सिंह के लगभग तीन सप्ताह पूर्व कोरोना पॉजिटिव आने के कारण, चीफ फार्मेसिस्ट केपी कुकरेती के सिर में चोट लगी होने, टीबी अस्पताल की प्रियांशी यादव को एलर्जी की समस्या होने की वजह से टीकाकरण नहीं किया गया।

अफजलगढ़ में सीएचसी में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाती स्वास्थ्यकर्मी।

अफजलगढ़ में सीएचसी में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाती स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : BIJNOR

अफजलगढ़ में सीएचसी में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के खुशी का इजहार करती स्वास्थ्यकर्मी।

अफजलगढ़ में सीएचसी में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के खुशी का इजहार करती स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed