{"_id":"5d165c0b8ebc3e3cab04a5d0","slug":"15617464231413-dhampur-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति ने क्षेत्र के 13 किसानों को बांटी खेत खलियान अग्निकांड सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति ने क्षेत्र के 13 किसानों को बांटी खेत खलियान अग्निकांड सहायता राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत खलियान अग्निकांड योजना के तहत बांटी सहायता राशि
धामपुर। सरकार की सख्ती के चलते कृषि उत्पादन मंडी समिति के अधिकारियों की ओर से तहसील क्षेत्र के 13 किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड सहायता योजना के तहत सहायता राशि का वितरण कर दिया गया है। मंडी सचिव तुकमान सिंह ने बताया कि इस बार वित्तीय साल में अप्रैल माह से अब तक 13 किसानों के खेतों खलियानों में आग लगी थी। राजस्व विभाग की ओर से मिली रिपोर्ट की जांच कराने के बाद संबंधित 13 किसानों को दो लाख 76 हजार 299 रुपये की सहायता राशि बांट दी है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव तुकमान सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में अप्रैल माह से अब तक 13 किसानों के खलियानों में आग लगी थी। जिससे इनका भारी नुकसान हुआ था। राजस्व विभाग की रिपोर्ट पर उन्होंने जांच के बाद सभी किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड सहायता योजना के तहत धनराशि का वितरण कर दिया है। पिछले साल अग्निकांड सहायता योजना के तहत 16 किसानों को योजना के तहत लाभान्वित किया गया था। तीन किसानों के परिजनों को किसान दुर्घटना सहायता योजना में पिछले साल लाभान्वित किया गया था। इस बार अभी तक इस योजना के तहत कोई केस नहीं आया है। जिन किसानों को लाभान्वित किया गया था, इनमें रंजीत कौर रेहड़, निर्माल देवी भवानीपुर तरकौला, विनोद कुमार मुरशदपुर शामिल हैं। इन सभी किसानों के परिजनों को दो लाख 60 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई थी।
सहायता राशि ऊंट के मुंह में जीरे समान
किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से सहायता के नाम पर जो राशि उपलब्ध कराई गई है। यह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। चंद्रपाल सिंह का कहना है कि उनका 15 बीघा गेहूं आग में जल कर नष्ट हुआ। जिससे उन्हें करीब दो लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ। ऐसा ही अन्य किसानों ने दुहराया। नुकसान को देखते हुए यह सहायता राशि न के बराबर है।
विज्ञापन
इन किसानों को मिली सहायता राशि
क्रमांक कृषक नाम ग्राम का नाम धनराशि
1. सुभाष सिंह- चकफेरी रसूलपुर 15000.00 रुपये
2. मनीष कुमार- चकफेरी रसूलपुर 15000.00 रुपये
3. राजेश कुमार -चकफेरी रसूलपुर 30000.00 रुपये
4. महीपाल सिंह -तिपरजोत 9200.00 रुपये
5. अमरीक सिंह- कल्लूवाला 13446.00 रुपये
6. गजराज सिंह - भगतावाला 20240.00 रुपये
7.चन्द्रपाल सिंह-अमाननगर उर्फ हर्रावाला 40000.00 रुपये
8. भूपेंद्र सिंह रावत -भिक्कावाला 26413.00 रुपये
9. सुशीला देवी- भिक्कावाला 30000.00 रुपये
10.गवर सिंह खत्री- भिक्कावाला 30000.00 रुपये
11. जयपाल सिंह- अलादीनपुर भोगी 30000.00 रुपये
12. गोपाल सिंह- खाकू नंगला 6000.00 रुपये
13. हरपाल सिंह -मुरशदपुर 11000.00 रुपये
संबंधित आंकड़े कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय से लिए गए है।