{"_id":"5d150eaa8ebc3e3cc057b1ca","slug":"156166107914-nazibabad-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका ने शुरू किया द्वितीय चरण का सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका ने शुरू किया द्वितीय चरण का सफाई अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरू हुई नालों की तलछट सफाई
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद ने जल निकासी के लिए नालों की तलछट सफाई के द्वितीय चरण का अभियान शुरू किया है। जेसीबी मशनी के माध्यम से नगर की आबादी से जुड़े धनौरा ग्राम पंचायत और बशीरपुर क्षेत्र में सफाई कराई जा रही है।
नगरपालिका परिषद के ईओ डॉ. देवेंद्र कुमार के निर्देशन में परिषद के जेई उमेश बाबू, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शमशाद अहमद, सफाई नायक अरविंद कुमार सूद की देखरेख में सफाई अभियान का द्वितीय चरण शुरू किया है। सफाई टीम ने गुरुद्वारे के निकट रेलवे क्रॉसिंग से बशीरपुर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले प्रमुख नाले और पुलिया में फंसी गंदगी को जेसीबी मशीन से हटाने का काम शुरू किया है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शमशाद अहमद ने बताया कि नगर की आबादी से जुड़े नालों में सीधी गंदगी फेंकने वालों को नगरपालिका परिषद चिह्नित कर रही है। थर्माकोल, पॉलिथीन और प्लास्टिक से नाले और जल निकासी अवरुद्ध हो रही है।
बैंक्वेट हॉल वाले डालते हैं नालों में गंदगी
नजीबाबाद। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने नगरपालिका परिषद को नगर में वर्षा जल निकासी भराव से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए प्रबंध जुटाने के निर्देश दिए हैं। ईओ डॉ. देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर के बैंक्वेट हॉल चिह्नित किए जा रहे हैं। पालिका में शिकायत की गई थी कि बैंक्वेट वाले नालों में कूड़ा कचरा डाल रहे हैं, जिससे नाले चोक हो गए हैं। जिसकी वजह से आगामी समय में जल निकासी अवरुद्ध होगी। उनके खिलाफ भी नगरपालिका परिषद जुर्माना लगाने और कानूनी कार्रवाई कराने की तैयारी कर रही है।