{"_id":"5d150ea78ebc3e3c6c039659","slug":"15616610752-bijnor-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण मतदाता सूची आवासीय क्रम में बनाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण मतदाता सूची आवासीय क्रम में बनाने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींदडू़। प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची से कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए सूची को आवासीय क्रम में बनाने की मांग की है।
सैयद मिजाज कैफी, अतहर निशात, डा. उस्मान जकी तथा लईक अहमद आदि ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में अगले वर्ष दिसंबर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने वाली विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची का पहली बार प्रयोग किए जाने के निर्णय को अच्छा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल फर्जी और गलत वोट डालने के प्रयास पर अंकुश लगेगा, अपितु चुनाव भी निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्वक हो सकेंगे।
उनका कहना था कि मतदाताओं के मुताबिक लोकसभा चुनाव के समय प्रयोग की गई विधानसभा की फोटोयुक्त मतदाता सूची में त्रुटियों की भरमार देखने में आईं। एक ही परिवार के नाम अलग-अलग वार्डों में अंकित होने से मतदाताओं को मतदाता पर्ची समय से नहीं मिली तथा उन्हें वोट डालने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपना वोट डालने से भी वंचित रहे। प्रबुद्ध लोगों का तर्क है कि पुन:प्रकाशन के समय यदि मतदाता सूची को आवासीय क्रम में बनाया जाए, तो एक परिवार एवं मोहल्ले के वोट एक ही वार्ड में अंकित होने के कारण लिस्ट में नाम आसानी से मिल जाएंगे तथा मतदान में भी आसानी रहेगी।