फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राजगढ़ रेंज में जंगली हाथियों का आतंक, किसान परेशान

राजगढ़ रेंज में जंगली हाथियों का आतंक, किसान परेशान

Sun, 23 Jun 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
राजगढ़ रेंज में जंगली हाथियों का आतंक, किसान परेशान
सबलगढ़ में हाथियों ने रौंदी गन्ना और चारे की फसल
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। जंगली हाथियों के आतंक से सबलगढ़ और आसपास के क्षेत्र के किसान परेशान हैं। जंगली हाथियों ने शुक्रवार की रात गन्ने की पेड़ी को नुकसान पहुंचाया और क्षेत्र के कई पेड़ों तोड़ दिया।

राजगढ़ रेंज के सबलगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से जंगली हाथियों का आतंक है। शाम ढलते ही हाथी पानी और चारे की तलाश में जंगलों से निकलकर खेतों में आ रहे हैं। शुक्रवार की रात तीन जंगली हाथियों ने सबलगढ़ क्षेत्र में जमकर आतंक मचाया। हाथियों ने कई पेड़ों को तोड़ दिया। सबलगढ़ निवासी मोहम्मद अकबर की दो बीघा चारे की फसल को हाथियों ने रौंदकर बर्बाद कर दिया। मोहम्मद अख्तर, इरफान, वरीसू की गन्ने की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया। अकबर, अख्तर, इरफान आदि ने जान जोखिम में डालकर टॉर्च की रोशनी और शोर शराबे के बीच हाथियों को खेतों से खदेड़ा। कई दिनों से हाथियों के आतंक के चलते जंगल क्षेत्र से लगे खेतों में किसान डर के कारण खेतों की देखभाल और सिंचाई को नहीं जा रहे जिससे फसल प्रभावित हो रही है। क्षेत्रीय किसानों ने वन विभाग को सूचना के बावजूद फसलों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध न किए जाने पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed