फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नहीं होगी गांवों की सामूहिक बिजली बंद

नहीं होगी गांवों की सामूहिक बिजली बंद

Thu, 13 Jun 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
नहीं होगी गांवों की सामूहिक बिजली बंद
काटी नही जाएगी गांवों की बिजली
विज्ञापन

- वसूली को लेकर बैकफुट पर आया विद्युत निगम
- गांवों में लगेंगे वसूली कैंप, ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। विद्युत निगम को किसानों की धमकी ने बैकफुट पर ला दिया है। चीफ इंजीनियर के बकाएदार गांवों के सामूहिक कनेक्शन काटने के आदेश धरे रह गए हैं। अब बकाया जमा नहीं करने वालों गांवों की बिजली बंद नहीं होगी। बल्कि गांवों में बकाया वसूली के लिए कैंप लगाए जाएंगे।
अधीक्षण अभियंता सीपी सिह के अनुसार गांवों में बकाया वसूली के लिए कैंपों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिला बिजली बिलों के बकाया वसूली में पिछड़ रहा है। बिजनौर सर्किल के चार डिवीजन के उपभोक्ताओं पर करीब 77 करोड़ बकाया है। जबकि बिलों के जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी। एक सप्ताह पहले मुरादाबाद परिक्षेत्र के चीफ इंजीनियर ने बकाया वसूली को लेकर जिले के अधिशासी अभियंताओं की मीटिंग ली थी। बैठक में बकाया राजस्व बढ़ाने के लिए नौ प्वाइंट बताए गए थे। चीफ इंजीनियर ने साफ तौर कहा था कि जिन गांवों में बिल बिल्कुल जमा नहीं हुए हों उन गांवों की बिजली काट दी जाए।
विज्ञापन

इस एलान से किसानों में आक्रोश फैल गया था। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में महापंचायत की थी। किसानों का कहना था कि चीनी मिल गन्ने का भुगतान किश्तों में कर रहे हैं। किसान भी बिलों का पेमेंट हर माह एक-एक रुपये जमा करके देंगे। चेतावनी दी गई थी कि गांव में कनेक्शन काटने जाने वाले कर्मचारियों से किसान अपने तरीके से निपटेगा। इसके बाद विद्युत निगम को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। एसई सीपी सिंह के अनुसार फिलहाल बिल जमा नहीं करने वाले गांवों की बिजली नहीं कटेगी। उनका तर्क है कि यदि गांव में एक दो उपभोक्ता ने भी बिल जमा कर दिए है तो उसके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। इस समय भीषण गर्मी है तथा खेती को पानी की सख्त जरूरत है। एसई के मुताबिक अब गांवों में बकाया वसूली कैंपों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर सर्किल में बिजली बकाया की स्थिति
-----------------------------------
1- घरेलू लाइट फैन 44.46 करोड़
2- ट्यूबवेल 10.45 करोड़
3- प्राइवेट स्कूल 10.82 करोड़
4- वाणिज्य 08.13 करोड़
5- चक्की 02.70 करोड़
नोट - सभी आंकडे़ एस ई दफ्तर से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed