फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आज शनिदेव जयंती, सोमवती अमावस्या व वट सावित्री व्रत एक साथ

आज शनिदेव जयंती, सोमवती अमावस्या व वट सावित्री व्रत एक साथ

Sun, 02 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
आज शनिदेव जयंती, सोमवती अमावस्या व वट सावित्री व्रत एक साथ
आज शनिदेव जयंती, सोमवती अमावस्या व वट सावित्री व्रत एक साथ
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को शनिदेव जयंती, सोमवती अमावस्या व वट सावित्री व्रत का योग एकसाथ बन रहा है। यह योग 149 साल बाद बन रहा है। इस दिन गंगा स्नान, पितरों के तर्पण व पूजा पाठ का विशेष फल मिलता है। धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषाचार्य पंडित ललित शर्मा के अनुसार शनिदेव के प्रति पुराणों में अनेक व्याख्यान हैं। शनिदेव को सूर्य पुत्र व कर्मफल दाता माना जाता है। भ्रांतियों के कारण शनिदेव को मारक, अशुभ व दुख का कारक माना जाता है। मगर, वे इतने अशुभ व मारक नहीं हैं। परमपिता परमात्मा ने शनिदेव को तीनों लोकों का न्यायाधीश नियुक्त किया है। शनिदेव जयंती सोमवार को है। सोमवार को ही सोमवती अमावस्या व वट सावित्री व्रत का योग बन रहा है। यह योग 149 साल बाद बन रहा है। इससे पहले यह योग 30 मई 1870 को बना था। कहा कि सोमवार को धार्मिक कार्य करने का विशेष फल मिलेगा। इस दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व रहेगा। कहा कि शनिदेव पर जिनकी कृपा होती है, उनके सभी कार्य सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed