फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भगवान महावीर जयंती पर प्रभात फेरी

भगवान महावीर जयंती पर प्रभात फेरी

Thu, 18 Apr 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
भगवान महावीर जयंती पर प्रभात फेरी
महावीर जयंती पर निकली प्रभात फेरी
विज्ञापन

किरतपुर। भगवान महावीर जयंती पर जैन समाज की ओर से श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। जो नगर में भ्रमण करती हुई मंदिर परिसर में जा कर समाप्त हुई। नगर में स्थित तीनों जैन मंदिरों में भगवान महावीर का जलाभिषेक किया गया और विशेष पूजा अर्चना की गई। दोपहर में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती चैत्यालय में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। इस अवसर पर मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। शाम को श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सामूहिक आरती और घरों के बाहर दीपों से प्रकाश किया गया। कार्यक्रम में अनिल जैन, सुरेंद्र जैन, शांति प्रसाद जैन, राजीव जैन, बबीता जैन, सरिता जैन, सविता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed