फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुए नारी सम्मान कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुए नारी सम्मान कार्यक्रम

Sat, 09 Mar 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुए नारी सम्मान कार्यक्रम
महिला पुलिसकर्मियों को मिला नारी शक्ति सम्मान
विज्ञापन

नजीबाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों और समाजसेवी सुरभि वर्मा को नारी शक्ति सम्मान दिया गया। वक्ताओं ने महिलाओं से आत्मनिर्भर होने का आह्वान किया।
भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष तनु गोयल के आवास पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नजीबाबाद थाने की महिला पुलिसकर्मियों को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। एसआई अन्नू तोमर, पुलिसकर्मी शालू चौधरी, कल्पना, रीता यादव, नेहा, निकिता पंवार को मिष्ठान और माल्यर्पण के साथ नारी शक्ति सम्मान दिया गया। एसआई अन्नू तोमर ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्य करते हुए उनका लक्ष्य महिलाओं को शोषण और अत्याचार से मुक्ति दिलाना और नारी स्वाभिमान के लिए काम करना है। मोर्चा की ओर से बिंदिया अग्रवाल, अर्चना त्यागी, गीता प्रजापति, नीतू मेहता, जयंती वशिष्ठ, राजबाला शर्मा, स्नेहलता जैन, कविता नामदेव, प्राची वर्मा, सुविधा भटनागर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

वहीं, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख गीता दीदी के निर्देशन में नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरभि वर्मा को नारी सम्मान से संस्थान की ओर से नवाजा गया। नारी सशक्तिकरण पर संगोष्ठी हुई। निशा अग्रवाल और मंजू मधुर ने नारी सशक्तिकरण पर काव्य रचना प्रस्तुत की। अरुणा कौशिक, नीमा शर्मा, रश्मि अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मीरा मित्तल, सुरेख मित्तल, रिचा अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed