{"_id":"5bef0a09bdec2269c41f5864","slug":"151542392329-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांठपुर गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांठपुर गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठपुर गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा
मंडावली/नजीबाबाद। कांठपुर गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने क्षेत्रीय सुपरवाइजर पर गन्ना पर्ची कंप्यूटर में फीड कराने में विलंब करने तथा सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। कांठपुर के गन्ना किसानों लोकेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, राजीव कुमार, छोटन सिंह, इमदाद अली, राजीव कुमार, करमवीर, राजवीर, सईद, सुनील आदि ने कांठपुर गन्ना क्रय केंद्र पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि क्षेत्रीय सुपरवाइजर वशिष्ठ प्रसाद द्वारा गन्ना पर्ची फीड कराने में सुविधा शुल्क की मांग करने के कारण पर्ची समय पर न मिलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सुपरवाइजर ने आरोप को निराधार बताया। सुपरवाइजर का कहना है कि मंडावली क्षेत्र के अनेक गांव की उसके माध्यम से कंप्यूटर में फीड हुई हैं। किसी किसान को पर्ची फीड कराने संबंधि कोई शिकायत नहीं है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने गन्ना किसानों की शिकायत नजीबाबाद चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को भेजकर जांच कराने का आश्वासन दिया।