फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कांठपुर में ढाकेवाले देवता मंदिर में मूर्ति खंडित

कांठपुर में ढाकेवाले देवता मंदिर में मूर्ति खंडित

Thu, 15 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कांठपुर में ढाकेवाले देवता मंदिर में मूर्ति खंडित
जाहरवीर दीवान की मूर्ति खंडित, भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। कांठपुर में शरारती तत्वों ने जाहरवीर दीवान की मूर्ति खंडित कर गन्ने के खेत में डाल दी। मूर्ति खंडित किए जाने से श्रद्धालु ग्रामीणों भड़क उठे। मंडावली थानाध्यक्ष के मंदिर में नई मूर्ति स्थापित कराने और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

मंडावडी थाना क्षेत्र के गांव कांठपुर में गन्ना सेंटर के समीप ढाके वाले देवता स्थल है। मंगलवार की रात्रि किसी समय शरारती तत्वों ने देवता परिसर में स्थापित जाहरवीर दीवान की मूर्ति तोड़कर गन्ने के खेत में डाल दी। मूर्ति खंडित होने से श्रद्धालु ग्रामीण आग बबुला हो गए। ग्राम प्रधान ऋषिपाल, अरविंद शर्मा, मोहन कश्यप, संजीव, नरदीप पाल, सत्यपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटना स्थल पहुंचकर प्रदर्शन किया। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना को गंभीरता से लेते मंडावली थानाध्यक्ष राजीव त्यागी के नेतृत्व में एसआई रणवीर सिंह, संदीप, आदेश विजयपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने पुलिस से मूर्ति खंडित करने वाले दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। साथ ही देव स्थल पर खंडित मूर्ति को गंगा में विसर्जन करने और नई मूर्ति लाने के लिए ग्राम प्रधान ऋषिपाल, मोहन कश्यप और पुलिसकर्मी विजय सिंह को तत्काल हरिद्वार रवाना किया। उधर, नरवीर पाल, कक्कू दत्त शर्मा, सतपाल सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में ग्राम प्रधान ऋषिपाल की ओर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed