{"_id":"5bcb7846bdec2269b3458fd7","slug":"151540061254-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन के 13 वें दिन किसान दहलाराम की हालत बिगड़ी, 22 को होने वाली महापंचायत को कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत के साथ जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन के 13 वें दिन किसान दहलाराम की हालत बिगड़ी, 22 को होने वाली महापंचायत को कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत के साथ जुटे
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलन 13वें दिन भी जारी, किसान की हालत बिगड़ी
धामपुर। खेती की जमीन का मालिकाना हक लेेने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं का शनिवार को तहसील में 13 वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने के दौरान बढ़ापुर क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी किसान दहलाराम की तबियत बिगड़ गई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में तहसीलदार भान सिंह को जानकारी दी। तहसीलदार की सूचना पर पहुंचे चिकित्सकों ने किसान की जांच की और सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार बुखार के कारण किसान की तबीयत खराब हुई है।
गौरतलब है कि धामपुर भाकियू तहसील इकाई के कार्यकर्ताओं की ओर से अफजलगढ़ क्षेत्र के किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलाने की मांग को लेकर 13 दिन से धरना चल रहा है। किसान जिस जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, वह इस जमीन पर पिछले 70 सालों से खेती करते आ रहे हैं। इस जमीन पर उन्होंने बैंकों से लोन भी ले रखा है। 2008 तक राजस्व विभाग उन्हें जमीन की फर्द भी देता रहा है। लेकिन इसके बाद फर्द देनी बंद कर दी। ऐसा होने से वह न तो अपनी जमीन को बेच पा रहे हैं और न ही नई गन्ना नीति के तहत उनके बंद हो चुके गन्ने के बॉड नहीं चल पा रहे हैं।
15 अक्तूबर को किसानों ने समस्या के स्थायी निदान के लिए महापंचायत भी बुलाई थी। लेकिन कोई निष्कर्ष न निकलने पर किसानों ने ब्लाक वार 21 अक्तूबर तक तहसील में आंदोलन की निरंतरता को बनाए रखने का निर्णय लिया। 22 को जिला स्तर की महापंचायत करने का एलान किया गया है। शनिवार को धरने में दर्शन सिंह फौजी, हरिराज सिंह, कविराज सिंह, जगतराज, धर्मपाल सिंह, लवजीत सिंह, गजेंद्र सिंह टिकैत, लाल सिंह, सुक्खन सिंह, गुरप्रीत सिंह, रामकुमार, रघुवीर सिंह, चेतन सिंह, दुष्यंत कुमार, महावीर सिंह, मलकीत सिंह, रमेश सिंह, तगौरव कुमार, मदन सिंह, दिलवार सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।