{"_id":"5bafc9c0867a554f1545bcf8","slug":"151538247104-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2600 किसानों ने जमा नहीं कराए अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2600 किसानों ने जमा नहीं कराए अभिलेख
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। गन्ना विभाग की ओर से धामपुर गन्ना समिति में चार दिवसीय आयोजित सट्टा प्रदर्शन मेले का शनिवार को समापन हो गया। चार दिनों में समिति के कुल 58 हजार किसान सदस्यों में से 54 हजार किसानों ने सट्टों का अवलोकन किया। 2600 ऐसे किसान मिले, जिन्होंने अपने अभिलेख जमा नहीं कराए। अफसरों ने इनकी ग्राम वार सूची तैयार कर सत्यापन कार्य शुरू कर दिया है।
एससीडीआई अमित कुमार पांडेय ने बताया कि समिति में 58 हजार किसान सदस्य है, जो धामपुर, स्योहारा, अफजलगढ़ चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति करते है। 26 सितंबर से शुरू चार दिवसीय मेले का शनिवार को समापन हो गया है। इन चार दिनों में करीब 54 हजार किसानों ने सट्टों का अवलोकन किया। केवल 2600 ऐसे किसान मिले है, जिन्होंने मेला संपन्न होने के बाद भी अपने स्वयं घोषणा पत्र, आधार नंबर, बैँक की पासबुक, जमीन की फर्द और फोटो जमा नहीं कराए है। विभाग ने ऐसे किसानों को संदिग्ध मान उनकी जांच शुरू कर दी है। विभाग की ओर से ग्राम वार सूची को तैयार कराया जा रहा है। इस सूची का ग्राम वार प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में जो किसान संदिग्ध होंगे, उनके सट्टों को निरस्त कर दिया जाएगा।