फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाइकर्स ने महिला के गले से सोने की चेन उड़ाई

बाइकर्स ने महिला के गले से सोने की चेन उड़ाई

Sat, 22 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
बाइकर्स ने महिला के गले से सोने की चेन उड़ाई
बिजनौर। बाइकर्स गैंग ने नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े एक महिला की सोने की चेन लूटी ली। महिला ने चेन स्नेचिंग की तहरीर और बदमाशों की वीडियो फुटेज पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड स्थित प्रगति विहार कॉलोनी निवासी अतुल कुमार की पत्नी पिंकी शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अपने भाई शैलेश कुमार के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। कॉलोनी में जैसे ही वे मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन लूट ली और तेज रफ्तार से बाइक सेल टैक्स ऑफिस की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना से हड़कंप मच गया। अतुल कुमार ने इसकी सूचना अपने कुछ परिचितों को दी। उनके एक परिचित ने भोगी रोड पर सफेद रंग की अपाचे बाइक खड़ी देखी। बाइक सवार दुकान पर खरीदारी कर रहे थे और चाबी बाइक में ही लगी थी। उन्होंने शक होने पर बाइक की चाबी निकालने की कोशिश की तो युवकों उसे धक्का देकर बाइक लेकर भाग गए। नजीबाबाद रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाशों की फुटेज कैद हो गई है। दोनों बदमाशों ने हेलमेट नहीं पहना था। उनके मुंह पर कपड़ा भी नहीं बंधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed