{"_id":"5b6c96954f1c1bed238b5947","slug":"151533843093-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव मे प्रधान पद के लिए हुए 14 नामजदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव मे प्रधान पद के लिए हुए 14 नामजदगी
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव में प्रधान पद के लिए हुए 14 नामजदगी
बिजनौर। जिले के पंचायत और क्षेत्र पंचायत के उपचुनावों में प्रधान पद के लिए 14, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सात नामजदगी हुई हैं। नजीबाबाद ब्लाक के कामराजपुर वार्ड 58 से कोई नामांकन नहीं हुआ।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सीताराम के अनुसार अफजलगढ़ ब्लाक की ग्राम पंचायत बाजीदपुर से चार, धामपुर ब्लाक की सलेमपुर सराय ग्राम पंचायत से दो, नजीबाबाद ब्लाक की अलीपुर परमा ग्राम पंचायत से तीन, नूरपुर ब्लाक की असगरीपुर ग्राम पंचायत से पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए किरतपुर ब्लाक के वार्ड सात दूधली भरैरा, वार्ड 77 बेगमपुर शादी, कोतवाली ब्लाक के वार्ड 144 शरीफपुर मलकपुर से एक-एक नामजदगी होने से दावेदारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। हल्दौर ब्लाक के वार्ड 59 अगरी, वार्ड 100 कूकड़ा इस्लामपुर से दो-दो नामांकन हुए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 10 अगस्त शुक्रवार को शाम तीन बजे तक दावेदार नाम वापस ले सकता है। शाम तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।