फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एआरएम के सामने बोला चालक...हां चुराता हूं डीजल

एआरएम के सामने बोला चालक...हां चुराता हूं डीजल

Wed, 18 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एआरएम के सामने बोला चालक...हां चुराता हूं डीजल
अमरोहा। अमरोहा बस स्टेशन पर मंगलवार को चोरी के बाद सीनाजोरी का मामला देखने को मिला। अपनी ट्रिप पर तीन हजार रुपये के डीजल की रिकवरी से भड़के रोडवेज चालक ने एआरएम के सामने ही सीना ठोक कर डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की। चालक यहीं नहीं रुका उसने बीस से ज्यादा चालकों के नाम गिना डाले, जो कि हर ट्रिप पर डीजल चोरी कर रहे हैं। अमरोहा डिपो से निगम की 71 बसें संचालित हैं। इस हिसाब से डीजल चोरी का हिसाब लगाया जाए तो लाखों रुपये के डीजल का हर महीने चालक-परिचालक मिलकर निगम को चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन

डिपो पर मंगलवार को ज्यादा डीजल खपत करने वाली बसों के चालकों से रिकवरी की जा रही थी। डिपो से पीलीभीत के रूट पर जाने वाली बस के चालक से तीन हजार रुपये की रिकवरी की गई। इससे चालक भड़क गया और उसने हर ट्रिप पर डीजल चोरी करने वाले चालकों का चिट्ठा खोलकर रख दिया। रिकवरी से झल्लाए चालक ने चुनाव के दौरान हर महीने दस से बीस हजार रुपये का डीजल चोरी न करने वाले चालक का नाम बताने की चुनौती एआरएम को दे डाली। सीना ठोककर बोला हां मैं डीजल चोरी करता हूूं, लेकिन बाकी चालकों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। सौतेला व्यवहार नहीं चलेगा। क्योंकि यहां चहेतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन


सरकारी सामान में भी हो रही वसूली
अमरोहा। चालक ने बताया कि बसों में टूट-फूट होने या खराब सामान बदलने में भी वसूली की जा रही है। उसने बताया कि बस का सीसा बदलने को कहा था। लेकिन सीसा बदलने के एवज में स्टोर का कर्मचारी रुपयों की मांग कर रहा था। इसलिए सीसा नहीं बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबूतों के आधार पर करेंगे कार्रवाई
अमरोहा। एआरएम नरेंद्र कुमार ने कहा कि बस दो बार अपनी ट्रिप पर गई। दोनों ट्रिप पर अलग-अलग चालक ने बस चलाई। पहली ट्रिप में तीन हजार रुपये के डीजल की ज्यादा खपत हुई है। इसलिए रिकवरी की जा रही है। चुनाव के दौरान डीजल चोरी के सवाल पर बोले कि समय आने पर सबूतों के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed