फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मंदिर की दीवार में घुसी कार, चालक फरार

मंदिर की दीवार में घुसी कार, चालक फरार

Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंदिर की दीवार में घुसी कार, चालक फरार
रूखालू। हसनपुर-रहरा मार्ग पर बाइक में टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक ने कुटी दौलतपुर पर स्थिति शिव मंदिर की दीवार में टक्कर मार दी, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

रविवार को हसनपुर-रहरा मार्ग पर करीब चार बजे रहरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक पर आ रहे मुनकाद पुत्र अनीश निवासी गंगवार को हाकमपुर गांव के नजदीक पीछे से जोरदार टक्कर मार दी द्य जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। कार चालक ने हड़बड़ाहट में आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर के नजदीक स्थित शिव मंदिर की दीवार में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें कार दीवार को तोड़ती हुई विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर लगने से विद्युत पोल टूट कर कार पर गिर गया। गनीमत रही कि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति को फोन करके बंद कराया, इससे बड़ा हादस होते-होते बच गया। टक्कर लगते ही कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सौ डायल पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed