{"_id":"5b1195634f1c1bb36e8b5bbf","slug":"151527879011-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कर्मचारी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कर्मचारी प्रदर्शन
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। वेतनवृद्धि की मांग को लेकर डाक सेवकों ने जिला मुख्यालय पर रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
डाक कर्मचारी मुख्य डाकघर के पास एकत्र हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इसके बाद कलक्ट्रेट, प्रदर्शनी मैदान, जजी चौक, शास्त्री चौक से होते हुए रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन डाकघर अधीक्षक को देकर बताया कि कर्मचारियों ने उनके वेतन, भत्तों व सेवा शर्तों में आवश्यक सुधार की सिफारिश प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी थी, लेकिन अभी तक उस रिपोर्ट की शर्तों को लागू नहीं किया गया है। जबकि कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ साल 2016 में ही दिया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्र के शाखा डाकघरों का कार्यकाल तीन घंटे ही दिखाया जाता है, जबकि शाखा डाकघर रोजाना आठ से दस घंटे काम करते हैं। शाखा डाकघर कुल राजस्व का 65 प्रतिशत सरकार को देते हैं जबकि शहरी डाकघर केवल 35 प्रतिशत। फिर भी शाखा डाकघर सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है और उन्हें बहुत कम वेतन दिया जा रहा है। इस दौरान मंडल महासचिव नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्रपाल सिंह, अनिल शर्मा, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, विशाल सिंह, मधुकर शर्मा आदि मौजूद रहे।