फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फिर लगा सीएमओ पर 25 हजार का जुर्माना लगा

फिर लगा सीएमओ पर 25 हजार का जुर्माना लगा

Sat, 26 May 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
फिर लगा सीएमओ पर 25 हजार का जुर्माना लगा
बिजनौर। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने सीएमओ को निर्धारित समय पर सूचना नहीं देने के आरोप में फटकार लगाते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही वादी को 20 दिन के अंदर सूचना उपलब्ध करा पांच हजार रुपये क्षति पूर्ति दिए जाने के भी आदेश दिए हैं। सुनवाई के लिए 21 जून को रामपुर कलक्ट्रेट में उपस्थित होने के लिए कहा है।
विज्ञापन

किरतपुर के सुखदेई नर्सिंग होम संचालक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने 24 अगस्त 2015 को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जन सूचना अधिकारी/मुख्य चिकित्साधिकारी से जनहित में सूचनाएं मांगी थीं। जो उन्हें अधूरी उपलब्ध कराई गईं। इसके बाद राज्य सूचना आयोग में अपील की गई। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने इसे अधूरा पाते हुए सीएमओ को समस्त साक्ष्यों के साथ आयोग में उपस्थित होने के लिए कहा। इसके बावजूद सीएमओ सूचना आयुक्त के आदेशों को दरकिनार करते हुए स्वयं उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सूचना आयुक्त ने सीएमओ पर 10 हजार रुपये जुर्माने के साथ 20 दिन के भीतर वादी को सही सूचना देने के आदेश दिए। नौ फरवरी को भी सीएमओ उपस्थित नहीं हुए। बार-बार सीएमओ ने सूचना के अधिकार का उल्लंघन किया। सुनवाई की तिथि छह अप्रैल को भी सीएमओ उपस्थित नहीं हुए। इसी मामले में सूचना आयुक्त ने सीएमओ राकेश मित्तल को 25 हजार रुपये के अर्थदंड के साथ वादी को क्षतिपूर्ति के लिए पांच हजार रुपये देने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही रामपुर कलक्ट्रेट में अगली तारीख 21 जून को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इस बार सूचना आयुक्त ने एसपी को आदेश दिए कि सीएमओ को साथ लेकर रामपुर कलक्ट्रेट में उपस्थित हों। सीएमओ राकेश मित्तल का कहना है कि इस मामले में उन्होंने अपना प्रतिनिधि लखनऊ के लिए भेजा हुआ है। उसके लौटने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed