फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बेटियों के सपनों को मां-बाप लगाएं पंख : शिल्पी त्यागी

बेटियों के सपनों को मां-बाप लगाएं पंख : शिल्पी त्यागी

Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बेटियों के सपनों को मां-बाप लगाएं पंख : शिल्पी त्यागी
बेटियों के सपनों को मां-बाप लगाएं पंख : शिल्पी
विज्ञापन

बिजनौर। मिस इंडिया फोटोजेनिक 2017 बिजनौर निवासी शिल्पी त्यागी का कहना है कि बेटियों को पढ़ाकर ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। वो बेटियों को पढ़ाई में आगे बढ़ाने के लिए पूरे प्रयास कर रही हैं। कहा कि वे बहुत जल्दी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।

एक कार्यक्रम में शामिल होने आई बिजनौर की ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी शिल्पी त्यागी ने कहा कि वे बेटियों को चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने वीटी इलेक्ट्रो होम्यो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को फीस में 20 प्रतिशत छूट दिलाई है। चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने से बेटियों के अंदर आत्मविश्वास आएगा। मां-बाप को अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने में पूरी जान लगानी चाहिए। बेटियों के सपनों को मां बाप को पंख लगाने चाहिएं। बेटियां अपने मां बाप का नाम रोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। कहा कि वे बहुत जल्दी राजस्थानी फिल्म चिरनी में नजर आएंगी। यह थ्री डी में बनने वाली पहली राजस्थानी फिल्म है, इस फिल्म में वे लीड अभिनय में होंगी। टी सीरीज की एक म्यूजिक एलबम में भी वे जल्दी दिखाई देंगी। इसके अलावा हिंदू-मुस्लिम प्रेम कहानी पर आधारित एक शॉर्ट मूवी की शूटिंग भी वे कर रही हैं। कहा कि उनकी योजना बॉलीवुड फिल्मों में काम करने की है। वे धीरे धीरे अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed