फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मिलन थियेटर

मिलन थियेटर

Tue, 03 Apr 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मिलन थियेटर
बंद हो गया सिनेमा हाल
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। कभी आदमी के मनोरंजन के साधनों में प्रमुख माने जाने वाले पिक्चर हाल फिल्म प्रसारण के अन्यानेक आधुनिक उपकरण ईजाद हो जाने से अपना अस्तित्व खोते जा रहे है। नगर का एकमात्र डाल्बी एसआर सिस्टम युक्त मिलन थियेटर बिजनेस के अभाव में बंद कर दिया गया है।
मिलन थियेटर के स्वामी पीयूष गोयल के अनुसार पहले पुलिस स्टेशन के पास उनका मधुर टाकीज था। समय की मांग को देखते हुए उन्होंने नजीबाबाद मार्ग पर नगर पालिका कार्यालय के पास बड़ी स्क्रीन व डाल्बी एसआर सिस्टम युक्त सिनेमा हाल बनाया। 16 वर्ष पूर्व 25 जनवरी 2002 को मिलन थियेटर की शुरूआत की गई। इस पिक्चर हाल का अपना एक क्रेज था। दर्शक भारी संख्या में यहां लेटेस्ट पिक्चर देखने आते थे। परंतु धीरे धीरे फिल्म प्रसारण के नए नए उपकरण उपलब्ध होते जाने के कारण दर्शकों की संख्या धीरे धीरे कम होती गई।
विज्ञापन

अब आम लोगों के पास भी बड़े रंगीन टीवी, एलईडी, एलसीटी, कम्यॅअर एवं लैपटॉप तथा स्क्रीन टच मोबाइल होने से लोग मनोरंजन के लिए इस साधनों पर निर्भर हो गए हैं। इसके चलते दर्शकों की संख्या नगण्य होने के कारण बिजनेस ठप हो जाने पर मिलन थियेटर के स्वामी ने पिक्चर हाल बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed