फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अवैध रूप से चल रही शराब की दुकान बंद कराने की मांग

अवैध रूप से चल रही शराब की दुकान बंद कराने की मांग

Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से चल रही शराब की दुकान बंद कराने की मांग
अवैध रूप से चल रहीं शराब की दुकान बंद कराने की मांग
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। गांव महमूदपुर के नाम से देशी शराब की एक दुकान काफी समय से स्वीकृत है। इस बार भी अप्रैल माह से लाटरी द्वारा दुकान आवंटित की गई है। ये दुकान असगरीपुर के एक व्यक्ति को आवंटित हुई है। गोर्धनपुर, सुल्तानपुर आदि के ग्रामवासियों का आरोप है कि दुकान संचालक ने शराब बेचने की स्वीकृत जगह पर दुकान न खोलकर अवैध रूप से गांव गोर्धनपुर के पास नहर की पटरी पर एक टीन का खोखा रखकर शराब बेचने का धंधा शुरू कर दिया है। दुकान से कुछ ही दूरी पर कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। साथ ही प्राइमरी स्कूल भी है। यहां सुल्तानपुर, बगबाड़ा, गेंडाजूड आदि गांव के बच्चे शिक्षाग्रहण करने आते हैं। मना करने पर भी संचालक अपनी हठधर्मिता के चलते नहर की पटरी के खोखे से ही शराब बेच रहा है। मना करने पर धमकी देता है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्दी ही दुकान नहीं हटाई गई तो आंदोलन होगा। आबकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि दुकान स्वीकृत स्थान पर ही खुलेगी। स्वीकृत स्थान के अतिरिक्त कहीं और खोलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed