{"_id":"5a3ff1d24f1c1bc5758bb145","slug":"151514140114-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में हुआ योग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में हुआ योग कार्यक्रम
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंदियों को कराया योगाभ्यास
बिजनौर। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में जिला कारागार में चार दिवसीय योग शिविर शुरू हुआ। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
जिला कारागार में रविवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय के योग आचार्य राकेश वर्मा, उनके सहयोगी निलांचन ने बंदियों को योग के गुर सिखाए। उन्होंने बंदियों को आसान, प्राणायाम आदि कराए। उन्होंने बंदियों को बताया कि योग से मनुष्य के शरीर में विकार नहीं होते हैं। मनुष्य मानसिक रूप से बलशाली होता है। योग से रोग व शोक दोनों से मुक्ति मिलती है। सीडीओ ने बताया कि योग, प्राणायाम प्रात:कालीन बेला में करना उत्तम माना जाता है। कार्यक्रम में आचार्यों ने बंदियों को उनके खानपान, व्यवहार के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह हवन से कार्यक्रम का समापन होगा। 26 दिसंबर से डीएवी इंटर कॉलेज में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के लिए रविवार शाम साढ़े चार बजे से गायत्री शक्तिपीठ पर योग कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर आकाश शर्मा, प्रदीप भटनागर, सुधा राठी, विजेंद्र सिंह राठी, अमरीश राठी, हरेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।