{"_id":"5a3562de4f1c1bce408bd75d","slug":"151513448158-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार की तलाश में काबिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार की तलाश में काबिंग की
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। गांव कूकड़ा के जंगल में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों संग गुलदार की तलाश में घंटों कांबिग की, लेकिन गुलदार टीम को नजर नहीं आया। ग्रामीण गुलदार व कुछ स्थानों पर उसके संभावित पदचिह्न दिखने से दहशत है।
गांव कूकड़ा के ग्रामीण जंगल में गुलदार दिखाई देने से दहशत में है। गांव के अरविंद कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, अनिल कुमार आदि लोगों ने क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने की शिकायत वन अधिकारियों से की। क्षेत्रीय वन रेंजर सुधीर चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार की शाम वन दरोगा मयंक भट्ट टीम के साथ गांव पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों संग क्षेत्र के जंगल में गुलदार पाये जाने वाले संभावित ठिकानों पर घंटों उसकी तलाश की। लेकिन गुलदार का कोई सुराग न लग सका। कुछ ग्रामवासियों को खेतों में नमी वाले स्थानों पर गुलदार के पद चिन्ह दिखाई दिये। साथ ही कुछ ग्रामीण गुलदार दिखाई देने का दावा करने में लगे है। ग्रामीण गुलदार से दहशत में है। जबकि विभागीय जांच टीम ने गुलदार के पद चिन्ह न दिखने की बात कही है। उधर वन विभाग के दरोगा ने कहा है कि क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने पर उसे पिंजरा लगाकर पकड़ा जाएगा।