{"_id":"5a2988864f1c1ba12d8b72bc","slug":"151512671366-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना बिजलीघर माह के आखिर तक जुड़ जाएगा स्वाहेड़ी बिजलीघर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरना बिजलीघर माह के आखिर तक जुड़ जाएगा स्वाहेड़ी बिजलीघर से
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना बिजलीघर से जल्द जुड़ जाएगा स्वाहेड़ी बिजलीघर
बिजनौर। मोरना बिजलीघर माह के आखिर तक स्वाहेडी बिजलीघर से जुड़ जाएगा। रेलवे ने बसी किरतपुर, बिजनौर के बीच रेलवे लाइन के ऊपर से बिजली लाइन खींचने को मंजूरी दे दी है। बिजनौर, नजीबाबाद, चांदपुर तहसील को पहले ही स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोड़ा जा चुका है।
अधिशासी अभियंता अखिल महरोत्रा के अनुसार स्वाहेड़ी बिजलीघर की क्षमता 400 केवीए है। बिजलीघर पर 200-200 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। स्वाहेड़ी बिजलीघर से बिजनौर, नजीबाबाद, चांदपुर तहसील को जोड़ा जाना था। चांदपुर तहसील के मोरना गांव में 132 केवी का बिजलीघर बन रहा है। निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मोरना बिजलीघर पर 40-40 केवी के ट्रांसफार्मर रखे जाने हैं। ट्रांसफार्मरों की डिमांड भेज दी गई है। बसी किरतपुर, बिजनौर के बीच रेलवे लाइन के ऊपर से बिजली लाइन खींचने की मंजूरी नहीं मिलने से मोरना को स्वाहेड़ी से जोड़ने में देरी हो रही थी। अब रेलवे से लाइन खींचने की मंजूरी मिल गई है। प्राथमिक स्तर पर लाइन खींचने का काम शुरू हो गया है।