फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ को लगा डेंगू का डंक

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ को लगा डेंगू का डंक

Wed, 22 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ को लगा डेंगू का डंक
बिजनौर। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ को डेंगू का डंक लग गया है। अस्पताल में ही उनका उपचार चल रहा है। स्टाफ का कहना है कि मलेरिया विभाग जिला अस्पताल में सही ढंग से कीटनाशक छिड़काव भी नहीं कराता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा.केके सिंह को पिछले एक सप्ताह से बुखार था। उन्होंने अस्पताल स्थिल लैब में अपने रक्त की जांच कराई तो उनको डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार से वह जिला अस्पताल में भर्ती है और उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने स्वयं डेंगू होने की पुष्टि है। डेंगू व बुखार जिला में अब तक बुरी तरह कहर बरपा चुका है। झालू व बरूकी समेत कई लोगों की बुखार व डेंगू से मौत हो चुकी है। गांवों के बाद डेंगू व बुखार ने शहरों की तरफ रुख किया। जिला मुख्यालय पर भी सैकड़ों बुखार व डेंगू पीड़ित हो चुके हैं। जिला अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि मलेरिया विभाग ने बरसात के सीजन में अभी तक बस एक या दो ही बार कीटनाशक छिड़काव व फॉगिंग कराई होगी। शाम के समय तो मच्छर अस्पताल में रुकने तक नहीं देते हैं। सीएमएस डा.राकेश ने बताया कि उन्होंने स्वयं मलेरिया विभाग को कहकर एक या दो बार कीटनाशक का छिड़काव व फॉगिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed