{"_id":"5a0dd8be4f1c1ba7668b4766","slug":"151510856894-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर हत्या
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर/चंदक। गांव इस्लामपुर में दहेज की खातिर एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला के मायके वालों ने पति सहित चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। चंदक के गांव बुडगरा में एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के महिला का शव दफना दिया।
गांव छितावर निवासी बलवीर की पुत्री सृष्टि चौधरी का विवाह तीन वर्ष पूर्व निकट के ही गांव इस्लामपुर साहू निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र शुभम के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही शुभम व उसके परिजन दहेज की मांग करते आ रहे थे। बुधवार देर शाम सृष्टि का शव उसके कमरे में पंखे से झूलता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन गांव पहुंचे और शव को देखते डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह पहुंचे और मृतका के शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता बलवीर ने सृष्टि की सास सुमन देवी, ससुर देवेंद्र सिंह, पति शुभम व ननद प्रीति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की सास सुमन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश जारी है।
वहीं चंदक क्षेत्र के गांव बुडगरा निवासी एक महिला की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव वालों का कहना है उसके चेहरे व गले पर चोट के निशान थे। मृतका के पास रहने वाला उसका बेटा गायब है। चर्चा है कि महिला की हत्या की गई है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया।