फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एनआईआईटी में हुए रोचक मुकाबले

एनआईआईटी में हुए रोचक मुकाबले

Tue, 07 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
एनआईआईटी में हुए रोचक मुकाबले
नजीबाबाद(बिजनौर)। नॉर्थ इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में चौथे दिन आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

एनआईआईटी में मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक नेहुल अग्रवाल ने किया। क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल एलआरएस नगीना और बीपीएस बिजनौर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलआरएस नगीना ने निर्धारित दस ओवर में आठ विकेट पर 62 रन बनाए। जवाब में बीपीएस बिजनौर की टीम कड़े संघर्ष के बावजूद 59 रन ही बना सकी। एलआरएस नगीना ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। हेमंत मैन ऑफ द मैच रहे।
क्रिकेट टूूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए बीपीएस बिजनौर और आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेश नगर के बीच मैच खेला गया। आरआर मोरारका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में छह विकेट खोकर 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीपीएस बिजनौर की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। लोकपाल मैन ऑफ द मैच रहे। मैच अंपायर अर्जित चौहान और ऋतिक कुमार रहे। शमीम राजा ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल एलआरएस नगीना और प्रियंका मॉडर्न धामपुर के बीच बुधवार (आज) खेला जाएगा।
विज्ञापन

उधर, ओमप्रकाश वॉलीबाल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ख्रीस्त जयंती बड़िया ने एचएमपीएस बिजनौर को 25-16, 25-16 अंकों से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में एमजीएम किरतपुर ने प्रियंका मॉडर्न स्कूल धामपुर को 25-15, 25-21 से पराजित किया। सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। मैच रेफरी सयुत जान और जतिन रहे। बास्केटबॉल प्रतियोगिता महिला वर्ग के पहले मैच में एसजीआरआर कोटद्वार की टीम ने आरआर मोरारका द्वारिकेश नगर की टीम को 8-4, दूसरे मैच में बीपीएस बिजनौर की टीम ने आरआर मोरारका द्वारिकेश नगर की टीम को 6-4 अंकों से पराजित किया। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में सेंट मेरीज नगीना की टीम ने डीडीपीएस बिजनौर को एकतरफा मुकाबले में 43-15 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्लेयर ऑफ द मैच विजयी टीम के दीपक रहे। रेफरी एके त्यागी, मो.राशिद, राजेश कुमार रहे। इस मौके पर एमडी अवनीश अग्रवाल, नेहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, आरएम माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed