{"_id":"59fe17bf4f1c1bd0408b4ab0","slug":"151509824447-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित महिला की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित महिला की मौत, मचा कोहराम
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित महिला की मौत, मचा कोहराम
- लगातार हो रहीं हैं बुखार से मौतें
- नहीं चेता स्वास्थ्य व नगर पंचायत विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
उझारी। नगर पंचायत उझारी में शनिवार को बुखार से तप रही महिला की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं कस्बे में बुखार से लगातार हो रहीं मौतों के बावूजद स्वास्थ्य विभाग और पंचायत विभाग चुप्पी साधे हुए है। कहीं भी दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। न ही मरीजों का हाल लिया जा रहा है।
नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी साबरी (50) शुक्रवार की रात को बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने निजी चिकित्सकों को दिखाया। लेकिन, सुधार नहीं हुआ। शनिवार को महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि बुखार से हर रोज कोई न कोई मौत हो रही है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि, इससे पूर्व भी कई मौतें हो चुकी हैं। बुखार से तमाम बच्चे, पुरुष और महिलाएं भी बीमार हैं। जिनका निजी चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा है। इसके अलावा नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नगर पंचायत के कर्मचारी भी दवाई का छिड़काव नहीं कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र में मच्छरों का आतंक है। लोगों में भय व्याप्त है। वहीं, नगर पंचायत उझारी के वार्ड नंबर तीन से सभासद का चुनाव लड़ रहीं फातिमा बेगम के पति दिलशाद की बीमारी के चलते मौत हो गई। मौत की खबर सुन कर घर पर राजनीतिक लोगों का तांता लग गया। नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया गया।