{"_id":"599c7b2f4f1c1b61038b46db","slug":"151503427375-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। एलआरएस अकादमी में छात्र-छात्राओं के बीच अंतरसदनीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चारों सदनों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से नेहरू सदन के नितिन प्रथम बोस सदन के अली द्वितीय और पटेल सदन के नितीश तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में नेहरू सदन के वैभव प्रथम, पटेल सदन के अर्सलान द्वितीय और बोस सदन के पारस तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं में सीनियर वर्ग में बोस सदन की मुस्कान प्रथम, नेहरू सदन की रीतिका द्वितीय और पटेल सदन की स्वाति तृतीय स्थान पर रही। जबकि जूनियर वर्ग में विवेकानंद सदन की मानसी प्रथम, बोस सदन की अलफिया द्वितीय और पटेल सदन की कल्पना तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य आदेश सिसोदिया और प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।