फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला पंचायत सदस्य की सीट पर रीतू और रेशमा काबिज हुई

जिला पंचायत सदस्य की सीट पर रीतू और रेशमा काबिज हुई

Tue, 04 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य की सीट पर रीतू और रेशमा काबिज हुई
प्रीति रानी बनी अहरोई की ग्राम प्रधान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई पंचायत उप चुनाव की मतगणना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
पंचायत उप चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर नौ पर रीतू और वार्ड नंबर 17 पर रेशमा विजयी हुई। अमरोहा ब्लाक के गांव अहरोई में ग्राम प्रधान की सीट पर प्रीति रानी काबिज हुई। वहीं हसनपुर ब्लाक के गांव नूरपुर खुर्द में लालाराम ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। गंगेश्वरी ब्लाक के गांव तलावड़ा में रमेश ग्राम प्रधान पद पर विजयी हुई। जीतने वाले प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। समर्थकों में खूशी की लहर दौड़ गई। मतगणना के दौरान संबंधित ब्लाक कार्यालयों पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही।
अमरोहा ब्लाक के गांव अहरोई में एक जुलाई को ग्राम प्रधान चुनाव को वोट डाले गए थे। सोमवार को अमरोहा ब्लाक कार्यालय पर मतगणना कराई गई। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। दस बजे तक मतगणना चली। इसमें प्रीति रानी ने 548 मत प्राप्त कर जीत हांसिल की। प्रीति ने अपने प्रतिद्विंती शशी को 268 मतों से परास्त कर ग्राम प्रधान की कुर्सी कब्जाई। प्रीति तीन गांव की प्रधान बन गई हैं। शशी 280 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रही। वहीं हरमुखी 236 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रही। भूरी को 08 मत मिले। डिंपल को 02, बीना रानी को 01 मत और भावना चौधरी को 01 वोट मिला। ग्राम प्रधान की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई। प्रधान पद पर विजयी हुई प्रीति रानी को प्रमाण पत्र दिया गया। समर्थकों ने फूलमाला से स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर नौ पर स्वर्गीय जिला पंचायत सदस्य नेपाल सिंह की पुत्र वधु रीतू विजयी हुई। रीतू को 6388 मत मिले। रीतू बसपा समर्थित प्रत्याशी हैं। फिरासत कमर सैफी 4575 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं भाजपा समर्थिक उम्मीदवार दीपक भड़ाना 2303 प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहे। जीतने वाली प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 17 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार रेशमा पत्नी पिंटू भाटी विजयी हुई। रेशमा ने 5450 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्विंदी बसपा समर्थित प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्य को करारी शिकस्त देते हुए चुनाव में विजयश्री का वरण किया। समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्य को 4537 मत मिले, जबकि सुनील को 394 मत ही प्राप्त हुए।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी मदन वर्मा ने वार्ड नंबर नौ पर रीतू और वार्ड नंबर 17 पर रेशमा की जीत की घोषणा करते हुए कलक्ट्रेट में जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
हसनपुर ब्लाक के गांव नूरपुर खुर्द में ग्राम प्रधान का चुनाव कराया गया। यहां लालाराम विजयी हुई हैं। लाला राम को 361 मत प्राप्त हुए है। लाला राम ने 29 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे नंबर पर राकेश रहे। राकेश को 332 वोट प्राप्त कर हार का सामना करना पड़ा। गंगेश्वरी ब्लाक के गांव तलावड़ा में ग्राम प्रधान का चुनाव संपन्न कराया गया। ग्राम प्रधान पद पर सुरेश विजयी हुए। सुरेश को कुल 680 मत मिले। दूसरे नंबर पर श्रीकृष्ण रहे। श्रीकृष्ण को कुल 358 वोट मिले।
दो बीडीसी पदों के लिए कराए गए चुनाव की मतगणना कराई गई। वार्ड नंबर 59 मनौटा पर धर्मेंद्र विजयी हुई। धर्मेंद्र ने 623 मत प्राप्त किए। 170 वोटों से जीत दर्ज कराई। वहीं वार्ड नंबर 78 गांव पतेक पर सरिता देवी विजयी हुई।



- जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि पंचायत उप चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही है। किहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है। जीतने वाले प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed