{"_id":"6293b61f7c6d0d451d4e1a2d","slug":"15-temporary-studs-being-built-in-gauspur-nazibabad-news-mrt5907014124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौसपुर में बनाए जा रहे 15 अस्थायी स्टड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौसपुर में बनाए जा रहे 15 अस्थायी स्टड
विज्ञापन
नांगलसोती के गांव गौसपुर में अस्थायी स्टड बनाने के लिए लगाई गईं बल्लियां।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौसपुर में बनाए जा रहे 15 अस्थायी स्टड
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव गौसपुर में बरसात से पूर्व गंगा नदी से होने वाले कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। रविवार को गांव में बांस और मिट्टी से भरे कट्टों के माध्यम से अस्थायी स्टड बनाए गए, जिससे बरसात के दौरान ग्रामीणों को भूमि कटान से राहत मिलेगी।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव गौसपुर में बरसात शुरू होते ही गंगा नदी कटान करना शुरू कर देती है। ग्रामीण पिछले दस वर्षों से कटान की समस्या से जूझ रहे हैं, ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा खेती की जमीन नदी में समा चुकी है। वर्तमान में गांव और गंगा नदी के बीच मात्र 60 मीटर की दूरी रह गई है, लेकिन बरसात से पूर्व ग्रामीणों को भूमि कटाव की चिंता से राहत मिलने वाली है।
सिंचाई विभाग की ओर से गांव गौसपुर के कटान क्षेत्र में रविवार को अस्थायी स्टड बनाने का कार्य शुरू कराया है, जिसके तहत गंगा नदी में बल्ली लगाकर मिट्टी से भरे कट्टों से भरान किया जा रहा है। उधर, ग्रामीणों ने बरसात से पूर्व अस्थायी स्टड बनाए जाने पर खुशी जताई है। जेई मनोज कुमार का कहना है कि गौसपुर के कटान क्षेत्र में 15 अस्थायी स्टड बनाए जाएंगे। इससे बरसात में ग्रामीणों को भूमि कटाव से राहत मिलेगी। बरसात के बाद अक्तूबर और नवंबर में ही स्थायी स्टड बनाए जाएंगे।