फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15 councilors boycotted the municipal board meeting

Bijnor News: पालिका बोर्ड बैठक का 15 सभासदों ने किया बहिष्कार

Fri, 23 Jun 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
15 councilors boycotted the municipal board meeting
- नौ सभासदों के साथ नगीना नगरपालिका बोर्ड बैठक संपन्न कराई गई
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन ताहिरा बेगम द्वारा बोर्ड की पहली सामान्य बैठक बुलाने से नाराज 15 सभासदों ने बजट कि बैठक बुलाए जाने की मांग करते हुए सामान्य बैठक का बहिष्कार कर दिया। हालांकि बैठक में जरूरी 9 सभासदों ने हिस्सा लेकर सामान्य बैठक को संपन्न करा दिया।

नगर पालिका परिषद नगीना की चेयरपर्सन ताहिरा बेगम द्वारा बृहस्पतिवार की दोपहर नगर पालिका कार्यालय में नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक सामान्य बैठक के तौर पर बुलाई गई थी। पहली बैठक बजट के रूप में ना बुलाए जाने से नाराज 15 सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया तथा बैठक में शामिल नहीं हुए। हालांकि 9 सभासदों ने बैठक में हिस्सा लेकर कोरम पूरा कराकर बैठक सामान्य तौर पर संपन्न करा दी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ताहिरा बेगम की अध्यक्षता व पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना के संचालन में आयोजित बैठक में मौजूद सभासदों ने शीघ्र बजट बैठक बुलाए जाने कि मांग की, ताकि नगीना को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में सभासदों में नगर की कुछ समस्याओं से संबंधी मुद्दे भी रखें। बैठक में सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, प्रधान लिपिक मदन पाल सिंह, सभासद रामकुमार यादव, अरीब अहमद, मोहम्मद उस्मान, सायरा, शगुफ्ता परवीन,निघत परवीन, फरहीन, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






उधर पालिका बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने वाले सभासद मकसूद उस्मानी, गोपाल शर्मा, कपिल पवार, रोहित बिश्नोई, बृजमोहन, मोहम्मद असलम, मोहम्मद शारिक, मोहम्मद अहमद, राजकुमार, नाहिद परवीन, राधा रानी, राफिया, बहार फात्मा, मोहम्मद राशिद, नूर मोहम्मद ने पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा कि सभी सभासद बजट बैठक करना चाहते हैं जैसे पूरे जनपद में बजट बैठकें हुई हैं। उसी तरह हम भी अपने नगर में विकास के कार्य कराने हेतु बजट की बैठक कराना चाहते हैं। क्योंकि यह एक सामान्य बैठक है इसलिए हम 15 सभासद इस बैठक का बहिष्कार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed