फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15 Begha wheat crop

जली सिगरेट से 15 बीघा गेहूं की फसल राख

Mon, 22 Apr 2019 12:11 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Mon, 22 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
15 Begha wheat crop
गांव हर्रायवाला में लगी आग से जली गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में गांव हर्रायवाला निवासी किसान के गेहूं की पकी फसल में आग लग गई। आग लगने से करीब  15 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। जिससे लगभग दो लाख का नुकसान  हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति कराने की  मांग की है। घटना के बारे में एसडीएम और तहसीलदार को अवगत करा दिया गया है। माना जा रहा है कि किसी राहगीर ने  सिगरेट पीने के बाद सुलगती हुई खेत में फेंक दी, जिससे चल रही तेज हवा के कारण खेत में आग  लग गई। गांव के किसान धीरेंद्र  शेखावत ने बताया कि अचानक खबर मिली कि उनके गेहूं में आग लगी है। जब तक वह गांव वालों के साथ आग पर काबू पाते तब तक 15 बीघा फसल जलकर राख हो गई थी। बामुश्किल लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इससे करीब दो लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने हादसे के बारे में प्रशासन को अवगत करा दिया है। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर हल्का लेखपाल इरशाद अहमद का कहना है कि रिपोर्ट तैयार कर तहसील को भेजी जा रही है। प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन


गेहूं की फसल में आग लगी
नगीना।  मोहल्ला कलालाल निवासी नईम अहमद का नगीना रायपुर रोड स्थित मौजा नूरसराय निजाम सराय मैं खेती की जमीन है। इसमें करीब पांच बीघा खेत में गेहूं खड़ा हुआ है। रविवार की दोपहरी में खेतों में काम कर रहे लोगों ने खेत में अचानक आग लगी देख कर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े तथा फायर ब्रिगेड के साथ-साथ खेत मालिक को भी सूचना दी। जब तक किसानों ने आग पर काबू पाया तब तक दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। खेत स्वामी ने बताया उसका लगभग बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed