फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   143 problems solved in Krishak Mela

सहकारी गन्ना विकास समिति में दस दिवसीय कृषक मेले का आयोजन

Fri, 16 Sep 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
143 problems solved in Krishak Mela
कृषक मेले में 143 समस्याओं का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

नजीबाबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति में आयोजित कृषक मेले में किसानों की 143 समस्याओं का निस्तारण हुआ।
गन्ना विकास समिति में आयोजित दस दिवसीय कृषक मेले का शुभारंभ ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मायापति यादव और समिति के सचिव डॉ. विजय कुमार शुक्ल ने फीता काटकर किया। मेले में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 18 काउंटर लगाए गए। मेले में नजीबाबाद, बुदंकी, बरकातपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान सट्टा, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, पेड़ी, पौधा संशोधन कराने के लिए मेले में पहुंचे और 249 समस्याएं दर्ज कराईं। मेले में 143 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 106 समस्याएं निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजी गईं। सचिव डॉ. विजय कुमार ने गन्ना विकास परिषद बरकातपुर और खाईखेड़ी के किसानों से समस्याओं के निस्तारण के लिए अपने-अपने गन्ना पर्यवेक्षकों से संपर्क करने की अपील की।

इरम अली बने दरगाहे आलिया के अध्यक्ष
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा के गांव बेलडा निवासी इरम अली जैदी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध कमेटी दरगाह नजफे हिंद जोगीरम्पुरा की कमेटी गठन को लेकर बुधवार को लखनऊ के इंदिरा भवन में बोर्ड के चेयरमैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी ने अपनी अपनी राय रखते हुए नियुक्ति के फैसले वफ्त अधिनियम 1995 (2013 यथा संशोधित) के तहत लिए। इरम अली जैदी ने बताया कि सभी ने सर्वसम्मति से उन्हें कमेटी दरगाहे आलिया नजफे हिंद जोगीरम्पुरा जिला बिजनौर नजीबाबाद का अध्यक्ष चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed