फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जटपुरा बौंडा के निकट मार्ग दुर्घटना में दो मरे

जटपुरा बौंडा के निकट मार्ग दुर्घटना में दो मरे

Tue, 05 Mar 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
जटपुरा बौंडा के निकट मार्ग दुर्घटना में दो मरे
सड़क हादसे में वृद्धा सहित दो की मौत
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। अनियंत्रित बाइक के ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से एक वृद्धा सहित दो की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवती घायल हो गई। युवती को उपचार के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
कस्बा नहटौर के गांव धनुपुरा मछमार निवासी जयपाल सिंह के पुत्र की 8 मार्च को शादी होनी है। जयपाल सिंह की छोटी पुुत्री मनीता अपने जीजा 22 वर्षीय आनंद और बड़ी बहन 50 वर्षीय ऊषा के साथ हरिद्वार से अपने गांव धनुपुरा मछमार बाइक से आ रहे थे। आनंद हरिद्वार में प्राइवेट नौकरी करता है। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा बौंडा क्षेत्र में मार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो कर टकरा गई। तेज रफ्तार बाइक के ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से बाइक पर सवार वृद्धा ऊषा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक आनंद और उसकी 20 वर्षीय साली मनीता को नजीबाबाद के पूजा नर्सिंग होम लाया गया। चिकित्सक ने आनंद को मृत घोषत कर दिया। घायल मनीता को प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की खुशियों पर छाया मातम
नजीबाबाद। जयपाल सिंह के परिवार में दो मौत होने से विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। जयपाल सिंह के पुत्र की 8 मार्च को शादी होनी है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं। जयपाल सिंह का दामाद आनंद और दोनों पुत्रियां धनुपुुरा मछमार नहटौर आ रहे थे तभी हादसे में दो परिजन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed