{"_id":"5c69aefebdec224ba94b76f0","slug":"141550429950-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा बांध का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा बांध का निरीक्षण किया
विज्ञापन
रामगंगा बांध का निरीक्षण किया
कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना का मुरादाबाद मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने का दौरा कर निरीक्षण किया। रामगंगा बांध की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश बांध पर मौजूद अधिकारियों को दिए।
रामंगा बांध परियोजना का मुरादाबाद के मुख्य अभियंता पूर्वी गंगा आरपी सिंह ने निरीक्षण कर बांध पर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल से बांध की जानकारी लेते हुए जलाशय की स्थिति को जाना व सुरक्षा व्यवस्था को केंद्रीय अधिकारियों से मिले निर्देशों के अनुसार बनाए रखने के आदेश मौजूद अधिकारियों को दिए। रामगंगा बांध पर नियंत्रण कक्ष से शहीद स्मारक तक का बांध पैदल चलकर देखा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांध पर भ्रमण के दौरान बनाई गई सुरक्षा व्यवस्था को इसी प्रकार बनाए रखने पर जोर दिया। रामगंगा बांध के जलाशय के रख रखाव के सभी नियमों का पालन करने को कहा। बांध पर पहुंचने पर अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल, ईई शेर सिंह, राजीव कपिल शर्मा व लखनऊ से रमेश चंद्रा ने मुख्य अभियंता का पुष्प गुलदस्ता देकर सम्मान किया। इस अवसर पर रामगंगा बांध, सैडिल बांध के ईई व सहायक अभियंता मुकीम अहमद, किशोर कुमार, मनोज कुमार लिखवार आदि मौजूद रहे।