{"_id":"5bb116c6867a557f24049574","slug":"141538332358-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल रोड पर चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल रोड पर चलाया सफाई अभियान
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान
बिजनौर। क्रीड़ा भारती की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला जेल रोड पर सफाई अभियान चलाया गया।
क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी ने कहा कि स्वच्छता के जरिये ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। जैसे हमारा शरीर स्वच्छ रहना चाहिए वैसे ही हमारे आसपास का वातावरण भी साफ होना चाहिए। जब तक हमारे आसपास का वातावरण स्वस्थ नहीं होगा तब तक हमारे स्वस्थ रहने की कल्पना व्यर्थ है। गंदगी के कारण अनेक हानिकारक कीटाणु पैदा होते हैं, जो बीमारी फैलाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके बाद स्कूल रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। जगह जगह पड़े कूड़े को एकत्र कर डस्टबिन में डाला गया। दुकानदारों से भी सड़क पर कूड़ा न करने का आह्वान किया गया। इस दौरान जैनेंद्र सिंह, अरविंद अहलावत, जितेंद्र चौधरी, प्रशांत महर्षि, अभिषेक रोड, देशराज सिंह, मुजफ्फर जैदी, मोहित कुमार, शुभम, जिया हैदर जैदी, अरूण कुमार, विपुल कुमार, रीतेश भटनागर आदि का योगदान रहा।