फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अब ईनगर सेवा से किया जा सकेगा ऑनलाइन भुगतान

अब ईनगर सेवा से किया जा सकेगा ऑनलाइन भुगतान

Fri, 14 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अब ईनगर सेवा से किया जा सकेगा ऑनलाइन भुगतान
अमरोहा। नगर क्षेत्र में ई-नगर सेवा शुरू हो गई है। अब लोगों को गृहकर, जलकर जमा करने के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस लेने के लिए नगर पालिका के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। ईनगर सेवा के पोर्टल पर एक बार पंजीकरण कराने के बाद सभी सेवाएं ऑनलाइन मिल सकेंगी। घर बैठे ही नगर पालिका की सेवाओं का लाभ उठाने के साथ ही ऑनलाइन भुगतान से समय व धन की बचत होगी।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका में ई-नगर सेवा शुरू होने से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन नामांकन कराया जा सकेगा। इसके अलावा नगर क्षेत्र में रहने वाले लोग अपना गृह कर व जल कर भी ऑनलान जमा कर सकेंगे। इसके लिए ई-नगर सेवा के ई पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद नगर क्षेत्र में विभिन्न व्यापारिक गतिविधियों के लाइसेंस लेने और लाइसेंस शुल्क जमा करने के लिए भी लोगों को नगर पालिका के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सीधे ऑनलाइन भुगतान के जरिए लाइसेंस शुल्क जमा करने की सुविधा पोर्टल पर मिलेगी। पोर्टल पर संपत्तियों का नामांकन और लाइसेंसों के लिए आवेदन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


लोग जागरूक नहीं
अमरोहा। कर अधीक्षक मोहम्मद सुहैल खां ने बताया कि ईनगर सेवा के माध्यम से लोगों को सात तरह की सेवाएं ऑनलाइन मिलेंगी। अमरोहा नगर पालिका का संपूर्ण डेटा अभी ऑनलाइन फीड नहीं किया जा सका है। कुछ हो भी गया है। लोगों में जागरूकता की कमी है। जबकि ज्यादातर लोगों को तो इसकी जानकारी ही नहीं है। पालिका के चक्कर लगाने के बजाय घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की यह एक बेहतरीन सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed