{"_id":"5b9ab66e867a557eab5ac6d5","slug":"141536865902-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में तैरता मिला पत्थर, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में तैरता मिला पत्थर, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा अर्चना
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
गंगा में तैरता मिला पत्थर, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा अर्चना
रूखालू। हसनपुर तहसील के गांव पौरारा के ग्रामीण बुधवार को गंगा में स्नान करने के लिए गए थे। गंगा में नहाते समय उन्हें पानी में एक पत्थर तैरता दिखाई दिया। गंगा से स्नान कर वापस आए ग्रामीणों ने इसका जिक्र गांव में लोगों से किया। गुरुवार की सुबह गांव निवासी सरजीत, नैनसुख, प्रेम, नौ सिंह, बाबूराम और विजय आदि पौरारा घाट जाकर पानी में तैरते हुए पत्थर को अपने साथ गांव ले आए। पत्थर को गांव के देवी मंदिर में ड्रम में रखा गया है। ड्रम के पानी में रखा पत्थर तैर रहा है। पत्थर को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। लोग पत्थर की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।