फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नव दंपति को खुदकशी के लिए उकसाने की दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

नव दंपति को खुदकशी के लिए उकसाने की दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नव दंपति को खुदकशी के लिए उकसाने की दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बदनामी से आहत होकर की थी नवदंपति ने आत्महत्या
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना देहात थाने के गांव खुशहालपुर मठेरी में तीन दिन पहले नव दंपति की खुदकुशी की वजह गांव के ही दो युवक बन गए। दोनों को अलग कराने के लिए आरोपी नवविवाहिता को बदनाम कर रहे थे। इससे आहत होकर दंपति ने आत्मघाती कदम उठाया। दोनों युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। नवदंपति के कमरे से मिले मोबाइल में बनी वीडियो से दोनों के खुदकुशी करने का राज खुल गया।
नजीबाबाद थाने के गांव बौरेकी निवासी आशाराम की 23 साल की पुत्री सोनम की शादी 30 मार्च को नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव खुशहाल पुर मठेरी निवासी रामस्वरूप के 24 साल के पुत्र सचिन उर्फ सोनू के साथ हुई थी। सचिन मुंबई में अपने बड़े भाई की बेकरी पर काम करता था। तीज के मौके पर वह घर आया था। रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ अपनी ससुराल बौरेकी गया था। दोनों वहां से खुशी-खुशी लौटे थे। सोमवार रात दोनों खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। सुबह दोनों के शव कमरे के कुंडे में लटके मिले। दोनों ने आत्महत्या क्यों की थी, इस बात से पर्दा नहीं उठ पा रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोनम की मां ने पुलिस से मिलकर बताया था कि गांव खुशहालपुर मठेरी निवासी करन का पुत्र मोनूू उसकी पुत्री को बदनाम कर रहा था। वह पुत्री के साथ छेड़छाड़ भी करता था। मोनू की गांव बौरेकी में भी रिश्तेदारी है, वहां भी मोनू खूब आता जाता था। मोनू के पिता करन ने ही सोनम की शादी सचिन से कराई थी। परिजनों को सचिन के कमरे से मिले मोबाइल में एक वीडियो मिली है। वीडियो से दोनों की आत्महत्या का राज खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सचिन का चचेरा भाई कालू, गांव का मोनू दोनों सोनम को बदनाम कर रहे थे। कालू कहता घूम रहा था कि सोनम के अपने जीजा से अनैतिक संबंध हैं। जबकि मोनू खुद से सोनम के संबंध बता रहा था। इन सब बातों का जिक्र सचिन के कमरे से मिले मोबाइल में कैद हैं। सचिन, सोनम वीडियो में कह रहे हैं कि सोनम को बेवजह इतना बदनाम कर दिया गया अब वह जिंदा नहीं रहना चाहते। दोनों एक साथ मर रहे हैं। कालू और मोनू के खिलाफ सचिन के पिता रामस्वरूप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगीना देहात के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के मुताबिक सचिन के कमरे से मिली वीडियो उन्हें मिल गई है। कालू और मोनू सोनम को बदनाम कर रहे थे। उसके चरित्र के बारे में भी उल्टा सीधा कहते घूम रहे थे। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, दोनों की तलाश मेें पुलिस की टीम लगी है।


सचिन, सोनम को अलग कराना चाहते थे कालू और मोनू
पुलिस की माने तो जब सचिन गांव आ जाता था तो कालू और मोनू उसके सामने इस तरह की बातें ज्यादा करते थे। रक्षा बंधन पर घर से लौटते वक्त दोनों की बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर मोनू ने दोनों को खूब परेशान किया था। कालू, मोनू को सचिन कोई जवाब नहीं दे रहा था। सोनम की बहन की जिस गांव में शादी हुई है, कालू की भी उस गांव में रिश्तेदारी है। कालू वहां भी खूब आता जाता है। पुलिस की माने तो दोनों युवक चाहते थे कि सोनम, सचिन अलग हो जाएं। दोनों की जोड़ी इन युवकों को रास नहीं आ रही थी। सोनम खूबसूरत थी, दोनों ने मोनू और कालू की हरकतों के बारे में कभी परिजनों को भी नहीं बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed