फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बहेड़ी में हाथी ने किसानों को दौड़ाया

बहेड़ी में हाथी ने किसानों को दौड़ाया

Sat, 18 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
बहेड़ी में हाथी ने किसानों को दौड़ाया
बढ़ापुर। बढ़ापुर रेंज की आरक्षित वन सीमा से निकलकर सीमावर्ती गांव बहेड़ी के गन्ना और धान के खेतों में घुसे हाथी ने दो किसानों को को काफी दूर तक दौड़ाया। किसानों ने जैसे तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वन क्षेत्राधिकारी ने वनकर्मियों को इस क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश देते हुए किसानों से सतर्कता बरतने को कहा है। ग्राम बहेड़ी के अधिकांश किसानों की कृषि भूमि बढ़ापुर रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र से सटी है। शुक्रवार की रात्रि लगभग साढ़े दस बजे ग्राम बहेड़ी निवासी किसान राणे सिंह व रामअवतार अपने खेत पर बनी मचान से गन्ना और धान-मुंजी फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान उनके गन्ने के खेत में एक हाथी आ घुसा। दोनों किसान अपनी मचान से नीचे उतरे और हाथी को खेत से भगाने के लिए जोर-जोर से शोर मचाने लगे। इस पर हाथी ने फसल छोड़ अपना रुख शोर मचा रहे किसानों की ओर कर लिया और दोनों को खेतों में खूब दौड़ाया। किसानों ने जैसे तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कुछ समय बाद जंगली हाथी भी खेत से वन की ओर चला गया। किसानों ध्यान सिंह, आशाराम, जयप्रकाश, पाले सिंह, नंदी सिंह, मेहर सिंह, महेंद्र, सुशील, रोहिताश व कमल सिंह का कहना है कि जंगली हाथी खेतों में खड़ी फसलों को खाने से ज्यादा पैरों से रौंदकर नुकसान पहुंचाते है। किसानों ने वन विभाग से उनके खेतों में जंगली हाथियों की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी इरफान अली ने बताया कि हाथियों की आवाजाही को रोकने के लिए वनकर्मियों को बहेड़ी के सीमावर्ती जंगल में रात्रि गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए है। साथ हीर किसानों से भी जंगली हाथियों को लेकर पूर्ण सतर्कता बरतने, जंगल में अकेले न जाने और फसल की रखवाली के लिए पर्याप्त ऊंचाई पर मजबूत व मोटे वृक्षों पर ही मचान बनाने और जंगली हाथी की फसलों में आवाजाही की तत्काल सूचना रेंज कार्यालय को देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed