{"_id":"5b5a19e04f1c1b45748b73f8","slug":"141532631520-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। धरना स्थल पर आयोजित सभा में मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। शिक्षकों ने एक ज्ञापन डीआईओएस को भी सौंपा।
बृहस्पतिवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह के नेतृत्व में शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। प्रांतीय महामंत्री पूर्व एमएलसी राम बाबू शास्त्री ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को पूरा कराने के लिए अब आंदोलन तेज करना होगा। मंडलीय मंत्री सुधीर अग्रवाल ने सरकार से शिक्षकों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिलाने, वित्त विहीन शिक्षकों को सम्मान जनक मानेदय दिलाने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण करने, कंप्यूटर शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा दिलाने की मांग की। इस मौके पर डीआईओएस राजेश कुमार को भी मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान लवलेश शर्मा, अवैसुर्रहमान, अनिल कुमार, विमलेश शर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह, सुनील त्यागी, महेंद्र सिंह, रमेश सिंह, ओपी वर्मा, तामकुमार सिंह, नरदेव सिंह, भावना, रीना, केडी शर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह, संचालन महेंद्र सिंह त्यागी ने किया।
‘पुरानी पेंशन बहाली के लिए होगा संघर्ष’
बिजनौर। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की इंद्रा पार्क में आयोजित बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव की अध्यक्षता, महामंत्री राहुल चौधरी के संचालन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली के अटेवा के साथ मिलकर संघर्ष करने पर जोर दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार, कोषाध्यक्ष इमरान अहमद, राहुल यादव, वीरेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, गुलजार अहमद, रोहिताश सिंह आदि ने विचार रखे।