{"_id":"5b58d6794f1c1b4f748b6cf4","slug":"141532548729-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विद्यालयों में मीना मंच का गठन जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विद्यालयों में मीना मंच का गठन जरुरी
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। बीआरसी पर चल रहे दो दिवसीय मीना मंच सुगमकर्ता प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। जिसमें शिक्षकों को बालिका शिक्षा के उन्मुखीकरण और दैनिक जीवन को सरल बनाने के तौर तरीके बताए गए। इसके अलावा स्कूलों में मीना मंच के गठन को जरूरी बताया।
बुधवार को प्रशिक्षण के अंतिम दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक पहुंचे। जिन्हें मीनू पवार और सोनम ने तरह तरह के विषयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाने के साथ साथ छात्राओं को जीवन कौशल की जानकारी देनी होगा। वहीं छात्राओं को अंधविश्वास से दूर करने के लिए भी सीख दें। इसके अलावा छात्राओं में वैज्ञानिक चेतना जागृत करना, प्राकृतिक आपदा, जिज्ञासाओं की अभिव्यक्ति, स्वच्छता, बाल और महिला अधिकार, शिक्षा के प्रति जागरूक करना शिक्षकों का दायित्व बनाता है। खेलकूद के विषय मे गतिविधियों के माध्यम से अवगत कराया। जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी अध्यापक अपने विद्यालय में मीना मंच का गठन कर कार्यक्रम को सही दिशा प्रदान करे। जिससे बालिका शिक्षा और उनके जीवन के उन्मुखीकरण में सहयोग हो सके। देश और समाज को नई दिशा मिल सके। इस अवसर पर एबीएसए राकेश कुमार गौड़, सचिन गुप्ता, उज्ज्वल सिंह, जगवीर सिंह, कमल शर्मा, अमित गुप्ता, नुजहत जहां मौजूद रहे।