फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   5423 किसानों ने खुद को बताया ऋण माफी का पात्र

5423 किसानों ने खुद को बताया ऋण माफी का पात्र

Fri, 22 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
5423 किसानों ने खुद को बताया ऋण माफी का पात्र
बिजनौर। जिले के पांच हजार 423 और किसानों ने खुद को मुख्यमंत्री ऋण मोचन योजना का पात्र बताया है। इन किसानों ने कृषि विभाग को ऑनलाइन आवेदन करके उनका ऋण माफ करने की मांग की है। कृषि विभाग ने इन किसानों की जांच के लिए राजस्व विभाग को नाम प्रेषित कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ऋण मोचन योजना में दो हेक्टेअर तक जमीन वालों का एक लाख रुपये तक का ऋण माफ किया जा रहा है। जिले में अब तक 79 हजार 925 किसानों का 559 करोड़ रुपये का कृषि ऋण माफ हो चुका है। अब भी प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को ऋण माफी का मौका दिया जा रहा है। जो किसान खुद को ऋण माफी का पात्र मानते थे और ऋण माफी से छूट गए थे, उन्हें कृषि विभाग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने को कहा गया था। पांच हजार 423 किसानों ने खुद को ऋण माफी का पात्र बताते हुए कृषि विभाग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। कहा है कि पात्र होने के बाद भी उनका ऋण सरकार ने माफ नहीं किया है। इन किसानों की पात्रता की जांच कृषि विभाग ने शुरू करा दी है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी/योजना के नोडल अधिकारी अवधेश मिश्रा के अनुसार शिकायत दर्ज कराने वालों की सूची राजस्व विभाग को भेज दी गई है। सभी पात्रों को ऋण मोचन योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं ऋण माफी की पात्रता की प्रमुख शर्तें
सामान्य किसानों के लिए
-किसान का ऋण 31 मार्च 2016 से पहले लिया गया हो।
-किसान पर दो हेक्टेअर/25 बीघा से ज्यादा जमीन न हो।
-किसान ने एक फसल व एक ही जमीन पर दो बैंकों से ऋण न लिया हो।
-खेती के लिए स्वयं सहायता समूह या स्वयं देयता समूह द्वारा लिया ऋण माफ नहीं होगा।
-अरबन कोऑपरेटिव बैंक व उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक से लिया गया ऋण माफ नहीं होगा।
-चीनी मिल द्वारा किसानों को दिया गया ऋण माफ नहीं होगा।
-किसान द्वारा ऋण राशि का दुरुपयोग करने पर ऋण माफ नहीं होगा।
-फसल उत्पादन से अलग कार्य के लिए लिया गया ऋण माफ नहीं होगा।
एनपीए खाते वाले किसानों के लिए
-किसान यूपी का निवासी हो और यहीं की बैंक शाखा से ही ऋण लिया हो।
-किसान लघु व सीमांत श्रेणी का होनी चाहिए।
-किसान का खाता आरबीआई द्वारा वर्गीकृत एनपीए श्रेणी में शामिल हो।
-खाते को 31 मार्च 2016 तक एनपीए घोषित किया जा चुका हो।
-25 प्रतिशत राशि किसान खुद खाते में जमा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed