{"_id":"5ae0cc0c4f1c1b042e8b56f5","slug":"141524681740-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशतजदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशतजदा
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशत
अफजलगढ़। शेरगढ़ के जंगल में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। किसान खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। गुलदार के आमद से किसानों का खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि फसल कटने से गुलदार भटक रहा है।
गांव के वीरेंद्र सिंह, राजू, डोली, बबली, विनोद देवी, रीतू, रानी आदि ग्रामीण मंगलवार की रात खेत में भूसा भर रहे थे। इस दौरान किसानों को खेत पर गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। गुलदार की आवाज सुनकर खेत पर काम कर है किसानों की पैरों तले की जमीन खिसक गई। किसान खेत से अपनी जान बचाकर गांव में भाग आए। उन्होंने आपबीती ग्रामीणों को बताई। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर जंगल में दौड़ पड़े। इससे पहले ही गुलदार जंगल से भाग गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार वन विभाग को गुलदार की आमद से अवगत कराया गया, परंतु वन विभाग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। गुलदार ने एक सप्ताह पहले एक गाय व कई कुत्तों को भी निवाला बना लिया है। गुलदार खेतों में खड़ी फसल कटने से भटक गया है। वह आक्रामक हो चुका है। वन विभाग के उदासीन रवैये को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उधर, सेक्शन अधिकारी श्यामलाल यादव ने ग्रामीणों को गुलदार से बचने के लिए लाठी डंडे लेकर और समूह में जंगल जाने की सलाह दी है।