फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजली अघौषित कटौती से क्षेत्रवासी खफा, आंदोलन की तैयारी

बिजली अघौषित कटौती से क्षेत्रवासी खफा, आंदोलन की तैयारी

Mon, 02 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली अघौषित कटौती से क्षेत्रवासी खफा, आंदोलन की तैयारी
रेहड़। ग्रामीण गजराम, सचिन, रजत, प्रमोद, गौरव, फरीद, इरशाद, मुकीम का कहना है कि बेतहाशा बिजली कटौती की जा रही है। सवेरे सात बजे के बाद दिन भर बिजली आंख मिचौली करती रहती है। रात को भी कई घंटे बिजली गायब रहती है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। प्रदर्शन के बाद भी अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे है। क्षेत्रवासियों ने बड़ा आंदोलन करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। चेताया है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो हाइवे जाम कर प्रदर्शन होगा। आरोप लगाया कि वैसे तो प्रदेश सरकार देहात में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति कराने का ढोल पीट रही है। पर मामला उलट है। किसानों ने फसलों की सिंचाई के लिए 20 घंटे बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है। उधर, जेई चेतराम सिंह का कहना है कि यह मामला उनके स्तर का नहीं है। कंट्रोल की जितनी बिजली उपलब्ध है, उतनी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed