{"_id":"5a91b2274f1c1b641f8b78dc","slug":"141519497767-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण विभाग की टीम ने कारखाने पर लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण विभाग की टीम ने कारखाने पर लगाई सील
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर लगाई सील
नहटौर।
प्रदूषण विभाग की टीम ने एक कपड़े के रंगाई कारखाने में पहुंचकर सील लगा दी। निरीक्षण के दौरान कारखाना बंद पाया गया। टीम के पहुंचके ही कई कारखानों में कार्य बंद कर दिया गया।
प्रदूषण विभाग बिजनौर के सहायक पर्यावरण अभियंता अजय कुमार व एके शुक्ल के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मोहल्ला नौधा में टेलीफोन एक्सचेंज के पास फरमान अहमद के कपड़े के रंगाई कारखाने का निरीक्षण किया। टीम के मुताबिक निरीक्षण के दौरान रंगाई कारखाना बंद मिला है। कारखाना बंद होने के कारण टीम ने डीजी सेट, बेबी बायलर, दो रंगाई मशीन, हाईड्रो मशीन के अलावा तीन मैन्युल भट्ठी को सील कर दिया। संचालक फरमान अहमद की उपस्थिति में सील लगाई गई। बता दें कि नगर में कई दर्जन सूत व कपड़ा रंगाई के कारखाने चल रहें है। इनमें खतरनाक केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। कारखानों से निकलने वाला प्रदूषित पानी गांगन नदी में जा रहा है। किसानों का कहना है कि फैक्ट्रियों की पानी से गांगन का पानी जहरीला होता जा रहा है।