फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हिंदूत्व का बड़ा चेहरा थे लोकेंद्र चौहान

हिंदूत्व का बड़ा चेहरा थे लोकेंद्र चौहान

Thu, 22 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
हिंदूत्व का बड़ा चेहरा थे लोकेंद्र चौहान
बिजनौर। नूरपुर के विधायक लोकेंद्र चौहान में युवा अवस्था से ही राजनीति का जुनून भरा था। युवा अवस्था से ही वे जिले की राजनीति पर छाए रहे। लोकेंद्र चौहान का सपना शुरू से ही जिले की राजनीति में चमकने का था और उन्होंने यह मुकाम हासिल भी किया। लोकेेंद्र चौहान जिले की राजनीति में हिंदुत्व का बड़ा चेहरा बन गए थे। हिंदुत्व के मुद्दे पर छोटी हो या बड़ी लड़ाई, वह कभी पीछे नहीं हटे और हर लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

लोकेंद्र चौहान राजनीति में उनके बढ़ रहे वजूद को देखकर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने पहचान लिया कि एक दिन यह युवा चेहरा जिले की राजनीति में परचम लहराएगा। भाजपा के वर्तमान प्रदेश मंत्री अशोक कटारिया वर्ष 2000 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री थे। उनकी नजर लोकेंद्र चौहान पर पड़ी। उन्होंने लोकेंद्र चौहान को भाजपा की राजनीति में सक्रिय किया और 2000 में लोकेंद्र चौहान को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया। इसके बाद लोकेेंद्र चौहान ने राजनीति में पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2004 से 2007 तक लोकेंद्र चौहान भाजपा के जिला महामंत्री रहे। 2007 में धामपुर सीट से वे पहली बार भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़े। इस चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 2009 में लोकेंद्र चौहान को भाजपा का जिलाध्यक्ष बना दिया गया। जिलाध्यक्ष रहते हुए 2012 में उन्हें नूरपुर विधानसभा से भाजपा ने टिकट दे दिया। लोकेंद्र चौहान पहली मर्तबा विधायक बने और जिले की राजनीति पर पूरी तरह छा गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी की लहर में वे दूसरी बार विधायक बने। लोकेंद्र चौहान जिले में भाजपा की राजनीति में हिंदुत्व का बड़ा चेहरा बन गए थे। कई बार हिंदुत्व की लड़ाई में उन्होंने धरने-प्रदर्शन किए। सपा सरकार के दौरान विधायक रहते उन्होंने सपा के राज में भी हिंदुत्व की लड़ाई में इंसाफ दिलाया। नूरपुर में रोका गया रामडोल का जुलूस उनके प्रयास से ही निकल पाया था। जुलूस निकलने के बाद जिले की राजनीति पर वह पूरी तरह चमक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed