फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आकाशवाणी नजीबाबाद मेरठ के श्रोताओं से होगा रूबरू

आकाशवाणी नजीबाबाद मेरठ के श्रोताओं से होगा रूबरू

Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
आकाशवाणी नजीबाबाद मेरठ के श्रोताओं से होगा रूबरू
नजीबाबाद (बिजनौर)। आकाशवाणी नजीबाबाद ने प्रसारण क्षेत्र में शामिल मेरठ सहित सात नए जनपदों को अपना प्रसारण क्षेत्र बनाकर नए क्षेत्र के श्रोताओं से रूबरू होना शुरू कर दिया है। अभियान के प्रथम चरण में आकाशवाणी नजीबाबाद 21 फरवरी को मेरठ में आमंत्रित श्रोताओं के समक्ष मुशायरा आयोजित करेगा।
विज्ञापन

आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र से उत्तराखंड का देहरादून और हरिद्वार प्रसारण क्षेत्र अलग होने के बाद अब नजीबाबाद ने बिजनौर के अतिरिक्त सात मैदानी जनपदों को अपना प्रसारण क्षेत्र बनाया है। महानिदेशालय ने देहरादून आकाशवाणी से प्रसारण शुरू होने के बाद आकाशवाणी नजीबाबाद के प्रसारण क्षेत्र में मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत जिलों को शामिल किया है।
विज्ञापन

आकाशवाणी नजीबाबाद ने नए प्रसारण क्षेत्र मेरठ में आमंत्रित श्रोताओं के समक्ष नामचीन शायरों के साथ 21 फरवरी को मेरठ के भैसाली बस स्टेंड के निकट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स हॉल में रात 8 बजे मुशायरा आयोजित किया है। आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढा ने बताया कि मुशायरे में नवाज देवबंदी, अजहर इनायती रामपुर, पापुलर मेरठी, मंसूर उस्मानी मुरादाबादी, मुनव्वर जाफरी लखनऊ, ताहिर फराज रामपुर, नसीम निकहत लखनऊ, अना देहलवी कानपुर, निकहत अमरोहवी, फराज साबरी, महेंद्र अश्क और शकील जमाली को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम प्रमुख ने बताया कि नए जनपद प्रसारण क्षेत्र में आने के बाद पहली बार आकाशवाणी श्रोताओं के समक्ष अपनी प्रस्तुति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए जनपदों से प्रसारण शुरू
नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र ने मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली में अपने प्रतिनिधि भेजकर विभिन्न विषयों पर श्रोताओं के लिए कार्यक्रम प्रसारित करना शुरू कर दिए हैं। नए जनपदों के साहित्यकार, वार्ताकार, कहानीकार तथा कई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आकाशवाणी नजीबाबाद ने प्रसारण के लिए आमंत्रित किया है।

अप्रैल से शुरू होंगे नए प्रसारण
नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद अप्रैल से अपने प्रसारणों में व्यापक बदलाव करेगा। कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढा ने बताया कि नए जनपदों के श्रोताओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, विकास से जुड़े कार्यक्रम प्रसारण का प्रपोजल महानिदेशालय से स्वीकृत होते ही उनकी आयु और अपेक्षाओं के अनुरूप गुणवत्ता से भरपूर प्रसारण दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed